Uncategorized

महाराष्ट्र में महायुति सरकार:CM और 2 डिप्टी CM का ऐलान आज संभव ; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने की इस्तीफे की पेशकश

By Dinesh chourasiya

महाराष्ट्र विधानसभा के नतीजे आने के बाद 26 नवंबर तक सरकार का गठन होना है। इसकी वजह ये है कि विधानसभा का कार्यकाल इस दिन खत्म हो रहा है, सरकार गठित न होने पर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाना पड़ेगा।

महायुति सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, 1 मुख्यमंत्री और 2 डिप्टी CM का फॉर्मूला तय हुआ है। महायुति की पार्टियों में हर 6-7 विधायक पर एक मंत्री पद का फॉर्मूला भी फाइनल हुआ है। इस हिसाब से भाजपा के 22-24, शिंदे गुट के10-12 और अजित गुट के 8-10 विधायक मंत्री बन सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने इस्तीफे की पेशकश की है। हालांकि, पार्टी ने उन्हें फिलहाल पद पर बने रहने के लिए कहा है। विधानसभा चुनाव में नाना पटोले ने ही कांग्रेस की टिकट बांटी थीं। उनकी लीडरशिप में कांग्रेस ने 16 सीटें जीतीं। पिछले चुनाव में कांग्रेस का वोट शेयर 16.1% था, जो अब घटकर 12.42% रह गया है।

Related Articles

Back to top button