Uncategorized

भिलाई आयुक्त ने वाटर एटीएम कंपनी को भेजा नोटिस:कंपनी संचालक ने नहीं दिया कोई जवाब, सालों से बंद है वाटर एटीएम

By Dinesh chourasiya

सालों से बंद पड़ा वाटर क्लीनिक - Dainik Bhaskar

कांग्रेस सरकार के समय भिलाई नगर निगम क्षेत्र में कई जगहों पर वाटर एटीएम लगाए गए थे। कुछ दिन चलने के बाद ये एटीएम और वाटर क्लीनिक सालों से बंद पड़े हैं। इसको लेकर भिलाई नगर निगम जोन 4 के कमिश्नर ने मेसर्स ब्रेस फाउंडेशन नई दिल्ली को नोटिस भेजा था, लेकिन समय बीतने के बाद भी कंपनी ने इसका जवाब नहीं दिया है।

आम आदमी पार्टी ने वाटर एटीएम और क्लीनिक के ना चलने की शिकायत कलेक्टर और भिलाई निगम आयुक्त से की थी। कलेक्टर के निर्देश पर निगम आयुक्त ने सभी जोन आयुक्तों को संबंधित ठेका कंपनी को नोटिस जारी कर 3 दिन के भीतर वाटर एटीएम और क्लीनिक चालू करने का निर्देश दिए थे।

जोन आयुक्त ने जारी किया था नोटिस।
जोन आयुक्त ने जारी किया था नोटिस।

नोटिस जारी कर चालू करने के दिए थे निर्देश

इसके बाद जोन 4 के आयुक्त ने 18 नवंबर 2024 को वाटर एटीएम लगाने वाली नई दिल्ली की कंपनी मे. ब्रेश फाउंडेशन को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर सभी वाटर एटीएम और क्लीनिक चालू करने के निर्देश दिए थे।

आयुक्त ने नोटिस में यह भी लिखा था कि, यदि 7 दिन के अंदर कंपनी उनके सामने उपस्थित होकर अपना पक्ष नहीं रखती तो उसके खिलाफ निविदा शर्तों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भी नोटिस दिए 6 दिन बीत गए हैं, लेकिन कंपनी ने ना तो वाटर एटीएम चालू किया और ना ही अपना कोई जवाब दिया है।

37-37 लाख रुपए की लागत से लगाए थे वाटर एटीएम

आम आदमी पार्टी भिलाई नगर विधानसभा के अध्यक्ष जसप्रीत सिंह ने बताया कि, वाटर एटीएम को ठेका कंपनी ने 37-37 लाख रुपए की लागत से स्थापित किया था। कुछ दिन चलने के बाद वो सालों से बंद पड़े हैं। आम जनता को उसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है।

मदरस मार्केट वार्ड 38 खुर्सीपार में लगा वाटर एटीएम एक साल से अधिक समय से बंद है। आप ने भिलाई निगम आयुक्त से 28 अक्टूबर 2024 को इसकी शिकायत की थी। जसप्रीत ने कहा कि, उन्होंने इसकी शिकायत कलेक्टर दुर्ग से भी की है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी वाटर एटीएम को कंपनी ने चालू नहीं किया है।

38 लाख खर्च करने के बाद एक भी दिन नहीं चला एटीएम

आप नेता मेहरबान सिंह ने बताया कि, साल 2020-21 में 37 लाख 84 हजार 703 रुपए की लागत से वाटर एटीएम खुर्सीपार में लगाया गया था। निविदा शर्त के अनुसार क्षेत्र के लोग जितना लीटर पानी एटीएम से लेते उसमें से 10 पैसे प्रति लीटर की दर से निगम को राजस्व की आय होनी थी। लगभग 30 लाख रुपए खर्च करने के बाद भी आज तक भिलाई निगम को 10 पैसे का भी राजस्व का प्राप्त नहीं हुआ है।

Related Articles

Back to top button