Uncategorized

दुर्ग में युवक को चाकू मारकर हत्या दोस्त ने ही निगरानी बदमाश को मार डाला; पुलिस बोली-वह सुधर रहा था

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बदमाश की उसके ही दोस्त ने चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दो दिन पहले ही उसकी लव मैरिज हुई थी। हत्या के बाद आरोपी भाग निकला। पुलिस ने बताया कि बदमाश सुधरने का प्रयास कर रहा था। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।

शांति नगर निवासी विकास और परमेश्वर निर्मलकर उर्फ टोफू दोनों आदतन निगरानी बदमाश हैं। इनके बीच पहले दोस्ती थी, लेकिन किसी बात को लेकर दोनों की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई। शनिवार दोपहर को दोनों के बीच किसी बात को लेकर फिर विवाद हो गया।

हत्या का आरोपी विकास।
इलाज के दौरान परमेश्वर निर्मलकर ऊर्फ टोफू ने दम तोड़ दिया।

पेट में चाकू घोंपा, इलाज के दौरान मौत

दुर्ग सीएसपी चिराग जैन ने बताया कि, विकास ने परमेश्वर के पेट में चाकू घोंप दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां अधिक खून बहने से इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि, जब विकास परमेश्वर पर चाकू लेकर हमला करने पहुंचा, तो वहां दोस्त जितेंद्र सोनी खड़ा था। वो परमेश्वर को बचाने पहुंचा। इससे विकास इतने गुस्से में आ गया कि, उसने उस पर भी हमला कर दिया। इससे वो भी जख्मी हो गया। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बीच-बचाव करने पर जितेंद्र सोनी भी घायल हो गया।

पहले भी हो चुका था विवाद

पुलिस ने बताया कि, पहले भी दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका है। उनके बीच मारपीट का मामला थाने भी पहुंचा था। वारदात के बाद भागे आरोपी विकास को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीम अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

गुंडागर्दी छोड़ चलाने लगा था ई-रिक्शा

पुलिस के मुताबिक, परमेश्वर ऊर्फ टोफू दुर्ग के मोहन नगर थाने का निगरानी बदमाश था। कुछ समय से वो सुधरने की कोशिश कर रहा था। वो ई-रिक्शा चलाकर घर चला रहा था। इसी दौरान एक लड़की से प्यार करने लगा। अब परिजनों और उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button