Uncategorized

CG के सरगुजा में पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प 8 पुलिस वाले सहित ग्रामीण भी घायल, प्रियंका गांधी ने कहा ‘आदिवासियों पर अत्याचार करना भाजपा की नीति

By Dinesh chourasiya

 

 

 

अंबिकापुर:  सरगुजा में परसा कोल ब्लॉक को लेकर स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। यहां पर पुलिस प्रशासन पर किए गए ग्रामीणों के हमले से करीब 8 पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। यहां पर ग्रामीण पेड़ कटाई का विरोध कर रहे हैं। इन ग्रामीणों ने पुलिस पर तीर कमान के साथ पत्थर और डंडे से हमला कर दिया है। बताया जा रहा है कि वहीं पुलिस के हमले से एक ग्रामीण भी लहूलुहान हो गया है।

इसी मामले में पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्ववीट कर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि ”पूरे देश में आदिवासियों पर अत्याचार करना भाजपा की नीति बन गई है। जो आदिवासी सदियों से जंगलों के मालिक हैं, उन्हें बेदखल किया जा रहा है ताकि अडानी जी की खदानें चले

क्या छत्तीसगढ़ में संविधान की पांचवी अनुसूची के क्षेत्र समाप्त कर दिये गये हैं? इसके तहत संरक्षित क्षेत्र से आदिवासियों को बेदखल किया जा रहा है। क्या आदिवादियों के जल, जंगल और जमीन के अधिकार और पुरखों की विरासत का फैसला फर्जी प्रक्रियाओं के जरिये होगा?

कांग्रेस की सरकार ने विधानसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया था कि हसदेव अरण्य क्षेत्र में पेड़ नहीं काटे जाएंगे। भाजपा ने भी प्रस्ताव का समर्थन किया था, लेकिन आज आदिवासियों के विरोध के बावजूद जंगल खाली करने को कहा जा रहा है और विरोध करने पर आदिवासी भाई-बहनों पर अत्याचार किया जा रहा है।”

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर ASP समेत करीब 300 से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, यहां पर राजस्थान कोल ब्लॉक के लिए पेड़ों की कटाई की जा रही है। जिसके लेकर यहां के स्थानीय ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे हैं

Related Articles

Back to top button