भिलाई में जोरों पर चल रही कुरुद तालाब की सफाई:कमिश्नर के निर्देश पर हो रहा तलाब की सफाई
By Dinesh chourasiya

भिलाई के कुरुद ढांचा भवन में शिव शक्तिधाम मंदिर के बगल से स्थित कुरुद तालाब (नकटा तालाब) की सफाई युद्ध स्तर पर हो रही है। इसके लिए दुर्ग के लोगों को ठेका दिया गया है। वो लोग रस्सा लगाकर तलाब की जलकुंभी को किनारे करके निकाल रहे हैं। भाजपा के जिलाध्यक्ष महेश वर्मा खुद अपनी टीम के साथ सफाई व्यवस्था को देखने पहुंचे।
आपको बता दें कि कुरुद तलाब में लगातार नालियों का पानी डाला जा रहा था। इसमें इतनी जलकुंभी हो गई थी कि पूरा तलाब सिर्फ हरा दिख रहा था। इसी बीच गणेश प्रतिमा के विसर्जन के बाद तालाब से अजीब से गंध आने लगी। यह देख यहां की महिलाएं इस बात के लिए आक्रोशित हो गईं कि छठ पर्व में उन्हें इसी गंदे पानी में सूर्य को अर्ध्य देना प







इसके बाद यहां के युवा भाजपा नेता मयंक गुप्ता, शिव शक्तिधाम मंदिर समिति के सदस्य जयदीप मौर्य, रवि, विजय सिंह, राजा, पं. रिषभ उपाध्याय ने महिलाओं को सदबुद्धी यज्ञ करने को कहा। इसके बाद प्रीति सिंह, खुशबू, अनीता प्रसाद, शोभा सिंह, भानुमति कुशवाहा और अन्नू इखार सहित सैकड़ों महिलाओं ने मंदिर के अंदर सदबुद्धी यज्ञ किया।

इस खबर पर संज्ञान लेते हुए भिलाई नगर निगम के कमिश्नर बजरंग दुबे ने स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली को निर्देश दिया कि कुरुद और शीतला तालाब सहित जितने भी तालाब शहर के गंदे हैं वो छठ पूजा से पहले साफ हो जाने चाहिए। पूजा के दौरान किसी को भी कोई व्यवधान नहीं होना चाहिए।
कलेक्टर दुर्ग ऋचा प्रकार चौधरी ने भी इस मामले पर संज्ञान लिया और निगम कमिश्नर को निर्देशित किया है कि धार्मिक भावना को देखते हुए छठ पर्व से पहले निगम क्षेत्र के सभी तालाबों की साफ सफाई करने की व्यवस्था करें। इसके बाद दुर्ग से तलाब साफ करने वालों की टीम को बुलाया गया और तालाब की सफाई का काम युद्ध स्तर पर हो रहा है। यह काम जोन 2 के स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा की देखरेख में किया जा रहा है।








