Uncategorized
दुर्ग जिले में कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर, धान बेचने पंजीयन कराने भटकते रहे किसान
By Dinesh chourasiya

भिलाई | जिले के धान खरीदी समितियों में काम करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इस वजह से बुधवार को जिलेभर की समितियों में किसानों का पंजीयन नहीं हो पाया। किसान पंजीयन कराने ऋण पुस्तिका लेकर समितियों में पहुंचे, लेकिन काम नहीं होने पर खाली हाथ लौट गए। कम्प्यूटर आपरेटर संघ के प्रकाश कुमार ने बताया कि सभी कंप्यूटर ऑपरेटर 2007 से काम कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनका विभाग तय नहीं हुआ है। प्रदेशभर में कम्प्यूटर ऑपरेटरों का वेतन सरकार ने बीते वर्ष 23350 रुपए कर दिया था, लेकिन यह राशि उन्हें नहीं दी जा रही। मांगें पूरी होने पर ही वे काम पर लौटेंगे।




