Uncategorized

भिलाई के गणेश पंडाल में युवक पर कटर से हमला:पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस, कान पकड़कर कहा- कटर चलाना पाप है पुलिस हमारा बाप है

By Dinesh chourasiya

 

पुलिस ने कान पकड़कर आरोपियों का निकाला जुलूस। - Dainik Bhaskar

भिलाई में गणेश पंडाल के पास शराब पीने को लेकर हुए विवाद में कटर चलाने वाले आरोपियों को वैशाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों का जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान आरोपियों ने कान पकड़कर कहा कि “कटर चलाना पाप है, पुलिस हमारी बाप है।”

दरअसल, 3 दिन पहले परदेशी चौक स्थित गणेश पंडाल के पास कटर चलाने वाले आरोपियों का वैशालीनगर पुलिस ने जुलूस निकाला। आरोपी संजू यादव और यूसूफ खान दोनों ने कान पकड़कर अपने किए की माफी मांगी। इन आरोपियों पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपी और जब्त किया गया कटर।

लोगों के बीच कम हुआ आतंक

थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि, आरोपी क्षेत्र में दहशत का माहौल बनाना चाह रहे थे। इसलिए उनका सिर मुंडवा कर जुलूस निकाला गया। इससे लोगों के बीच उनका आतंक और भय कम हुआ है। साथ ही लोग उनसे डरेंगे नहीं। साथी उन्होंने आरोपियों का जुलूस निकालकर लोगों के बीच संदेश दिया कि जो भी अपराध करेगा पुलिस उसे नहीं छोड़ेगी।

उन्होंने कहा कि, प्रार्थी और आरोपी दोस्त थे। शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। आरोपियों ने हर्ष को कटर मारकर घायल कर दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद वे जगदलपुर में जाकर छिप गए थे, जहां से उन्हें मंगलवार गिरफ्तार कर भिलाई लाया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों पर बीएनएस की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button