Uncategorized

दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने अधिकारियों को दिलाई उल्लास की शपथ

By Dinesh chourasiya

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा के मार्गदर्शन में 8 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिले में 1 से 8 सितंबर तक साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को कलेक्टर ऋचा ने सभी विभाग के जिला अधिकारियों को उल्लास की शपथ दिलाई। साक्षरता सप्ताह अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियां जैसे जागरूकता रैली, उल्लास शपथ, नुक्कड़ नाटक, शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न प्रतियोगिताओं आदि का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 1 सितंबर को स्वच्छता मितानिनों के द्वारा वाहन रैली निकालकर कार्यक्रम का आगाज किया गया। जिसे नगर निगम रिसाली आयुक्त मोनिका वर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

Related Articles

Back to top button