Uncategorized

छत्तीसगढ़ में अपराध के खिलाफ कांग्रेस का मौन-प्रदर्शन:बिलासपुर में बैज और धरसींवा में रहेंगे भूपेश बघेल , कांग्रेस बोली 8 माह में 600 से अधिक रेप

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ कांग्रेस बढ़ते अपराध को लेकर प्रदेशभर में साय सरकार के खिलाफ आज मौन प्रदर्शन करेगी। - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ कांग्रेस बढ़ते अपराध को लेकर प्रदेशभर में साय सरकार के खिलाफ आज मौन प्रदर्शन करेगी। भिलाई में 4 साल की बच्ची से दुराचार, ISBT में महिला से रेप, रायगढ़ में गैंगरेप समेत अलग-अलग घटनाओं का कांग्रेस विरोध करेगी। कांग्रेस ने कहा था कि छत्तीसगढ़ में 8 माह में 600 से अधिक रेप की घटनाएं हुई हैं।

कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज बिलासपुर में रहेंगे। वहां होने वाले प्रदर्शन में शामिल होंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल धरसींवा में रहेंगे। मौन प्रदर्शन में शामिल होंगे। सभी सीनियर नेताओं को अलग-अलग जगह की जिम्मेदारी दी गई है।

सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश

PCC चीफ दीपक बैज ने आज के प्रदर्शन के लिए पहले से ही प्रदेश के सभी कांग्रेस जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी स्थानीय सीनियर नेता, विधायक पूर्व विधायक समेत पदाधिकारियों को भी प्रदर्शन में शामिल होने को कहा गया है।

रायपुर में सुबह 11 बजे से प्रदर्शन

रायपुर के राजीव गांधी चौक में सुबह 11 बजे से कांग्रेसियों का मौन प्रदर्शन शुरू होगा। इसका जिम्मा जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे के पास है। साथ ही पार्टी के सीनियर नेता सत्यानारायण शर्मा, पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू समेत कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

8 महीने में महिलाओं के खिलाफ 3094 अपराध

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा था कि, 8 महीने में राज्य में महिलाओं के खिलाफ 3094 अपराध हुए हैं। 600 से ज्यादा बलात्कार की वारदात हुई हैं। भाजपा सरकार के 9 महीने के शासन में छत्तीसगढ़ में महिलाएं असुरक्षित हो गई हैं। इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण और क्या हो सकता है?

Related Articles

Back to top button