Uncategorized

भिलाई में महिलाओं पर बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस का मौन प्रदर्शन:महिला नेत्री ने कहा ऐसा करने वालों को बीच चौराहे में खड़ा कर गोली मार देनी चाहिए

By Dinesh chourasiya

मुंह में काली पट्टी बांधकर धरना प्रदर्शन करते कांग्रेसी - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ में महिलाओं पर बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस पार्टी ने पूरे प्रदेश में एक दिवसीय मौन धरना प्रदर्शन किया। धरना के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने अपने मुह पर काली पट्टी भी बांधी। उन्होंने केंद्र सरकार से महिला अत्याचार के खिलाफ कड़ा कानून लाने की मांग की।

कांग्रेस कमेटी के भिलाई शहर अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर अपने समर्थकों और कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ चंदूलाल चंद्राकर चौक (घड़ी चौक),सुपेला में धरने पर बैठे। इस दौरान सभी कांग्रेसी रघुपति राघव राजाराम गीत के की धुन में मौन धरना प्रदर्शन करते दिखे।

मुकेश चंद्राकर ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में राज्य के सभी कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में एक दिवसीय मौन धरना प्रदर्शन किया है। जिस तरह से महिलाओं और लड़कियों के साथ अपराधिक घटनाएं घट रही हैं वो भाजपा शासन और पुलिस प्रशासन की विफलता को दर्शाता है। यह धरना प्रदर्शन पूरे प्रदेश में आयोजित किया गया है।

धरना के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे

कांग्रेस नेत्री ने कहा कड़ा कानून लाने की जरूरत

भिलाई नगर निगम की पार्षद और कांग्रेस नेत्री सुभद्रा सिंह ने कहा कि हमारे देश में सिर्फ दो जातियां हैं। एक महिला और एक पुरुष। हमारे देश में नारियों की पूजा होती है, लेकिन आज महिलाओं के साथ छोटी छोटी बच्चियों के साथ जो अत्याचार हो रहा है, उसको देखते हुए प्रदेश सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। देश में आधी आबादी महिलाओं की है। सरकार उनका भी सम्मान नहीं कर पा रही है। सरकार को चाहिए कि वो इसको लेकर कड़ा कानून लाए।

उन्होंने कहा कि जो भी महिला और बच्चों के साथ गलत अपराध करे उसे बीच चौराहे में खड़ा करके गोली मार देना चाहिए। फांसी पर लटका देना चाहिए। उन्होंने कहा महिलाओं को भी नारी शक्ती की पहचान होनी चाहिए। महिलाओं और लड़कियों को चाहिए कि वो भी कुंफू कराटे जैसे सेल्फ डिफेंस की चीजें सीखें, जिससे अपनी आत्म रक्षा कर सकें।

Related Articles

Back to top button