Uncategorized

नंदिनी अहिवारा:- नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार ने कृपा सिंधु श्री बांके बिहारी जी के पावन अवतरण दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी

राकेश जसपाल की रिपोर्ट ,

 

 

 

इस पावन अवसर पर अध्यक्ष ने कहा सभी श्रद्धालुओं और प्रदेशवासियों के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार हो यही कामना करता हूँ, अपने बधाई संदेश में नटवर ताम्रकार ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी हिन्दूओं का एक ऐतिहासिक एवं पवित्र पर्व है जिसे भारतीय बड़े धूमधाम से मनाते हैं यह त्यौहार सदभावना आपसी भाईचारा तथा एकता का प्रतीक है श्री कृष्ण के गीता का उपदेश कुछ समझने अमल में लाने और निष्काम कर्म करने की प्रेरणा देता है भगवान श्री कृष्ण ने पूरी मानवता को धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है आइये इस शुभ अवसर पर हम जन कल्याण की भावना के साथ आगे बढ़े और अपने समाज और राष्ट्र को समृद्ध बनाएं इस बधाई संदेश की कड़ी में विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू भूपेंद्र सिंह अनूज साहू पूर्व उपाध्यक्ष विद्यानंद कुशवाहा कुंवर सिंह चौहान आदि सभी ने इस पावन अवसर पर प्रदेशवासियों एवं क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी,

Related Articles

Back to top button