Uncategorized

भिलाई ब्रेकिंग न्यूज़ : पूर्व सीएम बघेल के काफिले को रोकने वाले बजरंग दल के दोनों कार्यकर्ताओं से थाने में जमकर मारपीट, मूक दर्शक बनी रही पुलिस 

By Dinesh chourasiya

भिलाई  से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां 2 दिन पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले को रोकने वाले बजरंग दल के दो कार्यकर्ताओं को लेकर भिलाई 3 थाने में में जमकर विवाद हो रहा है, थाने में दोनो ही युवकों पर हाथ लात घुसे से जमकर मारपीट की जा रही है तो वही पुलिस मूक दर्शक बनी खड़ी है। बताया जा रहा है कि नगर पालिका के सभापति कृष्ण चंद्राकर दोनो आरोपियों को लेकर भिलाई 3 थाने आए और जमकर दोनों ही युवकों के साथ जमकर हाथापाई भी की।

आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 दिन पहले अपने भिलाई 3 स्थित निवास से निकलकर दुर्ग में होने वाले धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आ रहे थे इसी बीच भिलाई तीन सिरसा चौक पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल को काफिले को रोका और नारेबाजी करने लगे। मामला इतना बढ़ गया कि भूपेश बघेल को नीचे उतरकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को समझाना पड़ा।

इसके बाद कांग्रेस ने दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला को लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी और 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था कि 24 घंटे के अंदर पूर्व मुख्यमंत्री से बदतमीजी करने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जाए, दोनों युवकों को पुलिस थाने में लाने के बाद बजरंग दल और बीजेपी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए हैं, तो वही भूपेश बघेल मुर्दाबाद के नारे भी लगा रहे है। फिलहाल इस पूरे मामले पर पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है।

मारपीट का वीडियो यहाँ देखें –

 

Video Player

Related Articles

Back to top button