रायपुर में 12 साल के बच्चे पर केमिकल अटैक:आंख-चेहरा बुरी तरह झुलसा,
By Dinesh chourasiya
राजधानी रायपुर में बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार को 12 साल के बच्चे पर ज्वलनशील पाउडर फेंक दिया। इससे उसका आंखों और उसके आसपास का चेहरा बुरी तरह झुलस गया। बच्चे को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती किया गया है।
मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। हालांकि बच्चा हमलावरों को नहीं पहचान सका। बच्चे के पिता टीकम देवांगन ने दैनिक भास्कर को बताया कि, बेटा कल्प देवांगन घर से अपने छोटे भाई नवनीत देवांगन को लेकर दोस्त के घर खेलने जा रहा था तभी ये घटना हुई।








भूरे और गुलाबी रंग का केमिकल पाउडर फेंका
दोनों भाई साइकिल से एजुकेशनल एकेडमी स्कूल के पास सत्यम विहार पहुंचे थे। तभी चंगोराभाठा की तरफ से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने भूरे और गुलाबी रंग का केमिकल पाउडर फेंक दिया। इसके बाद दोनों युवक भाग गए। केमिकल इतना खतरनाक था कि बेटे का चेहरा और दोनों आंख बुरी झुलस गई है।

स्कूली बच्चों से पैसा मांगते हैं बदमाश




बच्चे के पिता ने बताया कि, स्कूल के आस-पास बदमाशों का जमावड़ा लगा रहता है। वे स्कूल आने जाने वाले बच्चों को धमका कर पैसे मांगते हैं। हो सकता है उन बदमाशों ने ही अटैक किया हो। वहीं इस घटना के बाद रविवार शाम 6 बजे क्राइम ब्रांच की टीम घटना स्थल पर पहुंची है। पुलिस के साथ बच्चे का छोटा भाई और पिता भी थे। पुलिस आस-पास भी बदमाशों का पता कर रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।




