CG में मोबाइल एप्लीकेशन ‘सुगम’ लांच:संपत्ति संबंधी धोखाधड़ी एवं टैक्स चोरी रोकने में मिलेगी मदद
By Dinesh chourasiya

वाणिज्यिक कर मंत्री ओपी चौधरी ने मोबाइल बेस्ड एप्लीकेशन सुगम का लोकार्पण किया। इससे जहां संपत्ति संबंधी धोखाधड़ी एवं टैक्स चोरी को रोकने में मदद मिलेगी। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि पंजीयन विभाग जनता से सीधे पर जुड़ा विभाग है। ऐसा कार्य संस्कृति बनाए कि जनता को किसी प्रकार का कोई असुविधा न हो। पंजीयन के इच्छुक पक्षकारों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।







पंजीयन विभाग में बिचौलियों की इंट्री न होने दें तथा जनता बिना बिचौलियों के किसी भी दस्तावेज की रजिस्ट्री करा सकें। उन्होंने स्टॉम्प प्रकरण तथा पंजीयन में देरी से आने पर उन्होंने संबंधित जिला पंजीयक एवं उप पंजीयक को समयसीमा के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिये। मंत्री ने कहा कि विभाग से बिचौलियों को पूरी तरह समाप्त करें। उन्होंने निर्देश दिये कि जिला पंजीयक 10 प्रतिशत की निर्धारित सीमा तक सभी बड़े दस्तावेजों को अनिवार्य रूप से निरीक्षण करें।
पंजीयन अधिकारियों के मदद से कर अपवंचन को किसी भी तरीके से बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। ऐसे काम करेगा एप एप में कोई भी व्यक्ति अपनी रजिस्ट्रीकृत दस्तावेज के संपत्ति स्थल पर जाकर स्थल का तीन साईड से फोटो अपलोड करेगा। इसी तरह अक्षांश एवं देशांतर भौगोलिक स्थिति को रजिस्ट्री सॉफ्टवेयर में अपलो कर सकेगा। इससे संपत्ति संबंधी धोखाधड़ी एवं टैक्स चोरी रोकने में सार्थक मदद मिलेगी।
गाइड लाइन दर पर बाजार मूल्य निर्धारण न करें




मंत्री ने कहा कि जिला पंजीयक और उप पंजीयक यह देखेंगे कि गाईड लाइन से कम दर पर बाजार मूल्य निर्धारण किसी भी प्रकार से न करें। एक महीने के भीतर दर्ज स्टाम्प प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करेंगे। एक सप्ताह के भीतर स्टाम्प रिफंड की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। अभियान चलाकर बकाया राजस्व की वसूली करेंगे। सभी बड़े दस्तावेजों का अनिवार्य रूप से स्थल निरीक्षण करेंगे लेकिन स्थल निरीक्षण के लिए कोई दस्तावेज मनमाने समय तक पेंडिंग नहीं रखेंगे।




