Uncategorized

CG में 7 दिन की पुलिस रिमांड पर विधायक देवेंद्र यादव देर रात कोर्ट में हुई पेशी

By Dinesh chourasiya

बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को भिलाई निवास से गिरफ्तारी के बाद बलौदाबाजार में उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। देर रात कोर्ट ने देवेंद्र यादव को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है।

इससे पहले शनिवार को दिनभर हाईवोल्टेज सियासी ड्रामा चलता रहा। इस दौरान पुलिस की समर्थकों से भी जमकर झड़प हुई। गिरफ्तारी से पहले देवेंद्र यादव सफेद झंडा और संविधान पकड़कर जोश में लड़ेंगे-लड़ेंगे कहते दिखे। वहीं भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया में लिखा, करारा जवाब मिलेगा।

कार्यकर्ताओं और समर्थकों की पुलिस से भी झड़प हुई।

भूपेश बघेल ने ‘X’ पर लिखा करारा जवाब मिलेगा

भिलाई में क्या-क्या हुआ?

बलौदाबाजार पुलिस भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के घर पहुंची थी। पहले तो निवास के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद रही जिसने पुलिस को अंदर नहीं जाने दिया। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी उनके निवास पहुंचे।

दीपक बैज, अरुण वोरा समेत कई नेताओं के आने के बाद पुलिस अफसरों से करीब 2-3 घंटे बातचीत चली। इसके बाद देर शाम पुलिस बल बुलाया गया और आखिरकार देवेंद्र यादव को उनके आवास से गिरफ्तार कर पुलिस बलौदाबाजार रवाना हुई।

बलौदाबाजार में क्या-क्या हुआ?

गिरफ्तारी के बाद देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार के पुलिस लाइन स्थित आजाक थाने लाया गया। इसके बाद रात 10 बजे विधायक देवेंद्र यादव को लेकर पुलिस सीजेएम कोर्ट में पेश करने पहुंची। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायालय और पुलिस कंट्रोल रूम के सामने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। रात में करीब दो से तीन हजार कांग्रेसी कार्यकर्ता कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी करते रहे।

पुलिस ने कोर्ट से न्यायिक रिमांड की मांग की जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस न्यायिक रिमांड पर रायपुर जेल शिफ्ट के लिए लेकर रवाना हुई। 7 दिन बाद फिर से कोर्ट में उन्हें पेश किया जाएगा।

बलौदाबाजार मे देवेंद्र यादव को सीजेएम कोर्ट में पेश करने लाया गया
भिलाई के बाद बलौदाबाजार में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी के विरोध में किया प्रदर्शन

बलौदाबाजार हिंसा मामले में कई नोटिस जारी हुए

गिरफ्तारी के दौरान दीपक बैज, अरुण वोरा समेत युवा कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे। वहीं पुलिस अफसरों में बलौदाबाजार ASP अभिषेक सिंह, TI बलौदाबाजार के अलावा दुर्ग ASP अभिषेक झा, ASP सिटी सुखनंदन राठौर भी मौजूद थे।

बलौदाबाजार हिंसा मामले में देवेंद्र यादव को लगातार नोटिस जारी किया गया था। चौथी बार नोटिस जारी होने के बाद विधायक ने बयान देने जाने से मना किया। उन्होंने कहा था कि पुलिस को जो भी बयान लेना है, उनके पास आए और लेकर जाए।

भिलाई स्थिति देवेंद्र यादव के निवास के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद है।

जेल में बंद युवाओं पर बनाया जा रहा गलत बयान का दबाव

गिरफ्तारी से पहले देवेंद्र यादव ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि जेल में बंद सतनामी समाज के युवाओं को मेरे खिलाफ जबरन बयान देने के लिए धमकाया जा रहा है। उनसे ये बोलने को कहा जा रहा है कि देवेंद्र यादव 12 गाड़ियों में भरकर लोगों के साथ आए थे।

देवेंद्र यादव एक बार 22 जुलाई को बलौदाबाजार पहुंचकर बयान दर्ज भी करा चुके हैं। विधायक के मुताबिक वो अपने राजनीतिक काम छोड़कर बार-बार बयान दर्ज कराने बलौदाबाजार नहीं आएंगे। मैंने अपना जवाब पुलिस को भेज दिया है। जरूरत पड़ने पर मैं राज्यपाल से मुलाकात करूंगा। न्यायालय की सहायता से इसका सामना करूंगा।

Related Articles

Back to top button