Uncategorized

CG BREAKING: बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव गिरफ्तार सफेद झंडा और पुस्तक पकड़े दिखे 

By Dinesh chourasiya

बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को दिनभर के हाईवोल्टेज सियासी ड्रामे के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी की। इस दौरान पुलिस की समर्थकों से भी जमकर झड़प हुई। गिरफ्तारी से पहले देवेंद्र यादव सफेद झंडा और एक पुस्तक पकड़कर जोश में लड़ेंगे-लड़ेंगे कहते दिखे।

इससे पहले, बलौदाबाजार पुलिस भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के घर पहुंची थी। निवास के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद रही पहले पुलिस को अंदर नहीं जाने दिया गया। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी उनके निवास पहुंचे।

दीपक बैज, अरुण वोरा समेत कई नेताओं के आने के बाद पुलिस अफसरों से करीब 2-3 घंटे बातचीत चली। इसके बाद देर शाम पुलिस बल बुलाया गया और आखिरकार पुलिस ने देवेंद्र यादव को उनके आवास से गिरफ्तार कर बलौदाबाजार रवाना हुए।

भिलाई स्थित देवेंद्र यादव के निवास पहुंचे दीपक बैज।

बलौदाबाजार हिंसा मामले में कई नोटिस जारी हुए

गिरफ्तारी के दौरान दीपक बैज, अरुण वोरा समेत युवा कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे। वहीं पुलिस अफसरों में बलौदाबाजर ASP अभिषेक सिंह, TI बलौदाबाजार के अलावा दुर्ग ASP अभिषेक झा, ASP सिटी सुखनंदन राठौर भी मौजूद थे।

बलौदाबाजार हिंसा मामले में देवेंद्र यादव को लगातार नोटिस जारी किया गया था। चौथी बार नोटिस जारी होने के बाद विधायक ने बयान देने जाने से मना किया। उन्होंने कहा था कि पुलिस को जो भी बयान लेना है, उनके पास आए और लेकर जाए।

Related Articles

Back to top button