Uncategorized

CGPSC घोटाला…पूर्व राज्यपाल के सेक्रेटरी के घर CBI रेड:बिलासपुर में कांग्रेस नेता, धमतरी में टामन सोनवानी से पूछताछ; सुबह 6 बजे से कार्रवाई जारी

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाले मामले में CBI ने बुधवार सुबह कई जिलों में एक साथ छापा मारा है। इनमें पूर्व राज्यपाल के सेक्रेटरी अमृत खालको, कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला, CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी और श्रम पदाधिकारी सुनीता जोशी का मायका महासमुंद का हरदी गांव शामिल है।

सुनीता जोशी पूर्व चेयरमैन सोनवानी की भांजी हैं। 2023 में सुनीता जोशी का श्रम पदाधिकारी के पद पर चयन हुआ था। इसके पहले वे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर थीं। इन सभी लोगों से घोटाले को लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं रायपुर में CBI की टीम जांच के लिए पहुंची है।

दरअसल, PSC में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। इसमें नेताओं और अधिकारियों के रिश्तेदारों की भर्ती नियमों को दरकिनार करके की गई है। राज्य सरकार ने मामले की जांच CBI को सौंपी है। CBI की कार्रवाई पिछले सुबह6 बजे से जारी है।

बिलासपुर : कांग्रेस नेता के बेटे का नाम

बिलासपुर में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के घर CBI ने दबिश दी है। CBI की 5-10 सदस्यीय टीम यदुनंदन नगर स्थित उनके पुराने आवास पर पहुंची है। राजेंद्र शुक्ला के बेटे स्वर्णिम शुक्ला का नाम भी इस घोटाले में उछल चुका है।

स्वर्णिम शुक्ला वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर में चयन हुआ था। इसके बाद आदिम जाति कल्याण विभाग में डिप्टी डायरेक्टर का पद मिला है। मामले की जांच के दौरान CBI ने स्वर्णिम के नाम को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

बताया जा रहा है कि PSC फर्जीवाड़ा से संबंधित FIR की जांच की जा रही है। इसी को लेकर CBI की टीम हाईटेक बस स्टैंड के पास स्थित नए मकान में भी पहुंची है। जहां राजेंद्र शुक्ला के घर में PSC घोटाले के मामले में सवाल-जवाब कर रही है।

दुर्ग : पूर्व गवर्नर के सेक्रेटरी के घर छापा

दुर्ग जिले में पूर्व गवर्नर के सेक्रेटरी अमृत खालको के घर छापा मारा गया है। तलपुरी ए ब्लॉक सहित कृष्ण टॉकीज रोड में स्थित एक अपार्टमेंट में भी अमृत खालको का मकान है। अमृत खालको की बेटी नेहा और बेटे निखिल दोनों का एक साथ CGPSC में चयन हुआ था।

नेहा 13वीं और निखिल 17वीं रैंक हासिल की थी। फिलहाल परिवार भिलाई थाना क्षेत्र में तालपुरी के ए ब्लॉक में खालको परिवार रहता है। टीम अमृत खालको और परिवार से पूछताछ कर रही है।

धमतरी : टामन सोनवानी के घर पर भी छापा

धमतरी में CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी के घर भी सुबह 6 बजे टीम पहुंची थी। इस दौरान 3 गाड़ियों में करीब 13 लोग थे। सोनवानी के पुत्र, पुत्र वधु और भतीजी का CGPSC में चयन हुआ था। कुरूद थाना क्षेत्र के सरबदा गांव में छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि टीम पूछताछ कर वापस निकल गई है।

धमतरी में टामन सोनवानी के घर पर भी CBI का छापा

बालोद जिले के अर्जुंदा थाने में दर्ज है FIR

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की भर्ती में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप में बालोद जिले के अर्जुंदा थाने में FIR दर्ज की गई है। जिसमें तत्कालीन चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी, सचिव, परीक्षा नियंत्रक समेत अधिकारियों और नेताओं का नाम शामिल है। पुलिस 2019 के बाद जितनी भी भर्ती परीक्षाएं हुईं हैं, उन सभी की जांच करेगी।

दावा किया जा रहा है कि जल्द ही पूर्व चेयरमैन सोनवानी सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इससे पहले इस मामले में ईओडब्ल्यू केस दर्ज कर चुकी है। साथ ही सरकार ने सीबीआई की जांच की अनुशंसा की है

इंटरव्यू पैनल के डॉक्यूमेंट की फोरेंसिक जांच

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की भर्ती में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप में CBI ने अपनी जांच शुरू कर दी है। आयोग से CBI ने कुछ दस्तावेज लेकर उन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। अफसरों के मुताबिक, इसकी रिपोर्ट आने के बाद बयान लिए जाएंगे और आगे कार्रवाई होगी।

दरअसल, CBI अफसर पिछले दिनों CGPSC के दफ्तर पहुंचे थे। वहां से उन्होंने 2020 और 2021 के डिप्टी कलेक्टर-डीएसपी की भर्ती परीक्षा में चयनित विवादित उम्मीदवारों के दस्तावेज और अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लेने वाले पैनल सदस्यों की रिपोर्ट ली है।

नेता-अफसर के बेटे-बेटी बने डिप्टी कलेक्टर

छत्तीसगढ़ के कवर्धा के रहने वाले अखिलेश वर्मा की उम्र 28 साल हो चुकी है। माता-पिता किसान हैं, मुश्किल से पढ़ाई का खर्च चलता है। CG-PSC 2022 की प्रीलिम्स परीक्षा पास की थी, पेपर अच्छा गया था, लेकिन मेन्स में फेल हो गए। बाद में पता चला कि गड़बड़ी हुई है। सिलेक्ट हुए कैंडिडेट में 18 ऐसे नाम सामने आए, जो किसी नेता, मंत्री और अधिकारी के करीबी थे। मामला फिलहाल कोर्ट में है, भर्ती रुक गई है।

Related Articles

Back to top button