Uncategorized

दुर्ग में चोरो का आतंक महिला का मुंह दबाकर लाखों की चोरी:आधी रात को घर में घुसे चोर, सोने का हार, टीवी-फोन समेत कई सामान पार किए 

By Dinesh chourasiya

दुर्ग में घर के अंदर खुली आलमारी और बिखरा पड़ा सामान। - Dainik Bhaskar

दुर्ग जिले में दो चोरों ने समोवार की रात एक महिला का मुंह दबाकर घर में लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जब चोर भाग गए, तब महिला ने शोर मचाया। जिसके बाद घर के बाकी लोग जागे और थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र के तितुरडीह का है।

मोहन नगर थाना प्रभारी मोनिका पाण्डेय ने बताया कि, मनीषा गायकवाड़ (47) पति अलाप गायकवाड़ ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वो तितुरडीह जय स्तंभ चौक वार्ड नंबर- 22 दुर्ग की निवासी हैं। वो एलआईसी और इंश्योरेंस का काम करती हैं। उनके घर में दो अज्ञात आरोपियों ने घुसकर लाखों की चोरी की है।

आधी रात को घुसे थे चोर

मनीषा ने बताया कि, 5 अगस्त की रात 11 बजे घर के सभी खाना खाकर सो गए थे। रात करीब 2 बजे उन्हें कमरे के अंदर कुछ आवाज आई। जिससे मनीषा जाग गई और देखा कि कमरे में दो लड़के घुसे हैं। कमरे में रखी पेटी को खोलने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले की मनीषा शोर मचाती दोनों आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। उसका मुंह दबा दिया, जिससे वो चिल्ला ना सकें।

इसके बाद बाद उसमें से एक लड़के ने उसके सीने पर चाकू टिका दिया और कहा कि अगर चिल्लाई तो चाकू घुसा दूंगा। डर की वजह से मनीषा बैठी रही। इसके बाद चोरों ने उनके घर में सास के कमरे में रखी अलमारी से पुराना इस्तेमाली सोने का हार, दो मोबाइल, एक 21 इंच का टीवी और अन्य सामान चुरा ले गए। जब चोर चले गए तो मनीषा ने शोर मचाकर परिवार के लोगों को बुलाया।

20-22 साल की उम्र के थे दोनों लड़के

मनीषा ने बताया कि, जिन दो लड़कों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया उनकी उम्र 20-22 साल के बीच रही होगी। उनकी आवाज से ऐसा लग रहा था कि वो छत्तीसगढ़ के ही रहने वाले हैं। उन्होंने कपड़े से अपने चेहरे को कवर कर रखा था। इसलिए वो उनका चेहरा भी नहीं देख पाई। मोहन नगर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

Related Articles

Back to top button