देश-विदेश

हैवानियत की हदें पार, कॉपी खरीदने आई मासूम से रेप की कोशिश, फिर दांत से कांटे बच्ची के कोमल अंग

शिवपुरी। जिले में सिटी कोतवाली थानांतर्गत पीएस होटल के पास स्थित एक दुकान संचालक के बेटे ने दुकान पर कॉपी खरीदने आई एक छह साल की मासूम बच्ची को दुकान में अंदर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास, छेड़छाड़ सहित पॉस्को एक्ट की धाराओं में प्रकरण कायम कर लिया है।

जानकारी के अनुसार एक छह साल की मासूम बच्ची पीएस होटल के पास स्थित एक किराना दुकान पर कॉपी खरीदने के लिए गई थी। इसी दौरान जब दुकान पर बैठे दुकान संचालक के बेटे को आसपास कोई नजर नहीं आया तो उसने मासूम बच्ची को पकड़कर जबरन दुकान के अंदर घुसा लिया। इसके बाद आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी ने दरिंदगी की हद पार कर पीड़िता के कोमल अंगों को दांतों से काट दिया।

जब पीड़िता घर पहुंची तो बच्ची की हालत देखकर उसकी मां ने उससे इस संबंध में पूछा तो बच्ची ने मां को पूरा घटनाक्रम बता दिया और कहा कि दुकान वाले भैय्या ने मुझसे कहा है कि किसी को इस बारे में मत बताना। पीड़िता की मां ने पहले तो पूरा घटनाक्रम अपने पति को बताया और उसके बाद कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर लिया है।

Related Articles

Back to top button