Uncategorized

UP के हलऊपुर गांव के निवासी रहे स्व. जमुना प्रसाद पांडेय के पुत्र अशोक पाण्डे का 42 वर्ष की आयु में निधन अशोक की मौत से उनके परिजनों, रिश्तेदारों, संगीतकारों एवं गांव हलऊपुर में शोक का माहौल है परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल   

By Dinesh chourasiya

 

UP के हलऊपुर गांव निवासी रहे स्व. जमुना प्रसाद पांडेय के 6 पुत्रों में चौथे नंबर के पुत्र अशोक पांडेय अविरल उम्र 42 वर्ष जो कि नालासोपारा, मुंबई में रहते थे, बचपन से ही संगीत की दुनिया में रुचि थी, एक से बढ़कर एक प्रतिभा, सम्मान प्राप्त किया और गीत, संगीत, भजन, कविता और कार्यक्रमों की वजह से अपना और परिवार का नाम रोशन किया वह नालासोपारा में ओप्पो मोबाइल के डिस्ट्रीब्यूटर भी थे। अशोक की तबीयत शनिवार को सुबह अचानक बिगड़ गई परिजन अस्पताल लेकर भागे जहां पर इलाज के दौरान रविवार सुबह अशोक पांडेय ने अंतिम सांस लिया। डाक्टरों के अनुसार ब्लडप्रेशर एवं डायबिटीज दोनों का एक साथ अटैक होने के कारण अशोक की मौत हो गई। अशोक की मौत से उनके परिजनों, रिश्तेदारों, संगीतकारों एवं गांव हलऊपुर गांव में शोक का माहौल है परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है अशोक पांडेय सामाजिक कार्यों में अधिक रुचि रखते थे और बहुत उदार एवं मिलनसार व्यक्तित्व के इंसान थे उनके निधन से परिजनों में कोहराम मचा है।

Related Articles

Back to top button