
भिलाई में लूट के आरोपी को पुलिस ने दबोचा * चाकू के नोक पे मोबाईल व नगदी लूट का मामला* * फरीद नगर मैदान के पास दिया घटना को अंजाम* * मोबाईल व नगदी रकम जप्त*
By Dinesh chourasiya
ज्ञात हो कि प्रार्थिया लावन्या बाघ थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी की दिनांक 24.05.2024 के दिन करीबन 10ः30 बजे होटल काम करने जा रही थी। जैसे ही फरीद नगर मैदान के पास पहुंची थी तभी एक लड़का मुंह में कपड़ा बांध कर आया और चाकू दिखा बैग को लूटकर भाग गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मुखबीर सूचना के आधार पर संदेही आकाश चैहान उर्फ झटका को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया। जो पहले तो पुलिस को गुमराह करते हुए नकारता रहा किन्तु बारिकी से पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकारते हुए लूट की गई सम्पत्ति को बरामद कराया। आरोपी को आज दिनांक 25.05.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। आरोपी के विरूद्ध पूर्व में भी कई मामले दर्ज है।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरीक्षक मनीष बाजपेयी, सउनि नरेन्द्र सोनी, आरक्षक जुनेद सिद्धीकी, सूर्य प्रताप सिंह, रवि साव का विशेष योगदान रहा है।
*की गई कार्यवाही:-*
*अपराध क्रमांक:- 604/2024*
*धारा:- 392 भादवि*
*जप्ती:- मोबाईल व नगदी रकम 500 रूपये*
*गिरफ्तार आरोपी:- आकाश चैहान उर्फ झटका पिता मनोज चैहान उम्र 28 साल निवासी मछली मार्केट के पीछे सुपेला थाना सुपेला जिला दुर्ग।*











