Uncategorized

CG में सीपत के पास ट्रेलर में लदे कोयले के नीचे दबे लोग.

By Dinesh chourasiya

 बिलासपुर : सीपत थाना अंतर्गत लगरा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कोयले से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में मोड़ के पास खड़ी एक बच्ची और तीन पुरुष ट्रेलर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिम्स और अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

सीपत चंगोरी निवासी शिव शंकर शुक्रवार की दोपहर अपनी बच्ची कृष्णा कुमारी के पैर का इलाज कराने के लिए सीपत पास के अस्पताल लेकर जा रहा था। लगरा पुल के आगे पन्धी मोड़ के पास पहुंचे ही थे।

कि इसी बीच कोयले से भरी तेज रफ्तार ट्रेलर यहां खड़े सभी को अपनी चपेट में लेते हुए अनियंत्रित होकर पलट गया

इस घटना में शिव शंकर और उसकी बच्ची कृष्णा कुमारी सहित दो अन्य पुरुषों को गंभीर चोटे आई है। मौके पर मौजूद क्षेत्रवासियों ने इसकी सूचना सीपत पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल जन सहयोग और जेसीबी से कोयले में दबे लोगों को बाहर निकालवाया।

घटना में घायल कृष्णा कुमारी और शिव शंकर को इलाज के सिम्स लाया गया। वहीं दो अन्य को अपोलो अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है, वही सीपत पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button