Uncategorized

CG BIG BREAKING : पिकअप पलटने से 15 लोगों की हुई मौत….डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी श्रधांजलि

By Dinesh chourasiya

: कबीरधाम जिले के अंतर्गत कूक दूर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बाहपानी इलाके में तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रही पिकअप वाहन के गहरे खाई में गिरने से पिकअप में सवार 15 लोगों की मौत हो गयी।

प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि : कवर्धा जिले से अत्यंत पीड़ादायक दुर्घटना की जानकारी मिली है। कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में पिकअप वाहन पलटने से 15 लोगों के मृत होने की सूचना प्राप्त हुई है। सभी तेंदूपत्‍ता तोड़कर जंगल से घर वापस लौट रहे थे। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

कबीर धाम के पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पिकअप वाहन में 15 लोग सवार थे घटना अभी-अभी की है पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई है इस दुर्घटना में कितने लोगों की मौत हुई है यह अभी स्पष्ट नही हैं।

Related Articles

Back to top button