Uncategorized
CG BIG BREAKING : कवर्धा में पिकअप वाहन खाई में गिरी, 10 से 15 लोगों के मौत की खबर
By Dinesh chourasiya

कबीरधाम जिले के अंतर्गत कूक दूर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बाहपानी इलाके में तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रही पिकअप वाहन के गहरे खाई में गिरने से पिकअप में सवार 10-15 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है।
कबीर धाम के पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पिकअप वाहन में 10 से 15 लोग सवार थे घटना अभी-अभी की है पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई है इस दुर्घटना में कितने लोगों की मौत हुई है यह अभी स्पष्ट नही हैं।











