Uncategorized

8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग यूपी में CRPF जवान की मौत, बंगाल में भाजपा कैंडिडेट-TMC समर्थक भिड़े; 11 बजे तक 23.66% मतदान

By Dinesh chourasiya

पश्चिम बंगाल के बैरकपुर से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह और TMC कार्यकर्ता के बीच झड़प हुई है। सिंह ने आरोप लगाया कि TMC महिलाओं को वोट देने से रोक रही है।

2024 लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान हो रहा है।

सुबह 11 बजे तक 23.66% वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 32.70% और सबसे कम महाराष्ट्र में 15.93% मतदान हुआ है।

इसके अलावा ओडिशा विधानसभा के सेकेंड फेज की 35 सीटों पर 21.07%, झारखंड की गांडेय विधानसभा सीट पर 24.02% और लखनऊ ईस्ट सीट पर 22.48% वोटिंग हुई है।

उत्तर प्रदेश के महोबा में ड्यूटी के दौरान एक CRPF जवान की मौत हो गई। पश्चिम बंगाल के बैरकपुर से भाजपा कैंडिडेट अर्जुन सिंह और TMC समर्थक के बीच झड़प हुई है।

मुंबई में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अभिनेता अक्षय कुमार, राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, फरहान अख्तर, के अलावा RBI गवर्नर शक्तिकांत दास और अनिल अंबानी ने वोटिंग की।

इसके अलावा, BSP सुप्रीमो मायावती, सतीश चंद्र मिश्रा ने लखनऊ में, राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली में वोट डाला।

543 लोकसभा सीटों में चौथे फेज तक 380 सीटों पर मतदान हो गया है। आज की सीटों को मिलाकर कुल 429 सीटों पर मतदान पूरा हो जाएगा। बाकी 2 चरणों में 114 सीटों पर वोटिंग होगी।

Related Articles

Back to top button