Uncategorized

8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग शुरू : राजनाथ समेत 9 केंद्रीय मंत्री मैदान में;

By Dinesh chourasiya

उत्तर प्रदेश की पूर्व CM मायावती ने लखनऊ में वोट डाला। एक्टर अक्षय कुमार और उद्योगपति अनिल अंबानी ने मुंबई में वोटिंग की।

2024 लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर वोटिंग हो रही है।

इस फेज में राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी और पीयूष गोयल समेत 9 केंद्रीय मंत्री मैदान में हैं। रायबरेली से वायनाड सांसद राहुल गांधी भी चुनाव लड़ रहे हैं।

पश्चिम बंगाल की बैरकपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने TMC कैंडिडेट पार्थ भौमिक पर रुपए बांटने का आरोप लगाया है। उन्होंने चुनाव आयोग में शिकायत भी की है।

2019 में इन सीटों पर सबसे ज्यादा भाजपा ने 32, शिवसेना ने 7, TMC ने 4 सीटें जीती थीं। कांग्रेस केवल यूपी की रायबरेली सीट जीत पाई थी। अन्य को 5 सीटें मिली थीं।

543 लोकसभा सीटों में चौथे फेज तक 380 सीटों पर मतदान हो गया है। 20 मई तक कुल 429 सीटों पर मतदान पूरा हो जाएगा। बाकी 2 चरणों में 114 सीटों पर वोटिंग होगी।

Related Articles

Back to top button