Uncategorized

रायपुर में महादेव-सट्टा के कर्जदार से परेशान कारोबारी ने खाया जहर:सुसाइड नोट में लिखा- मेरे द्वारा दिए गए 10 लाख मांगे तो जान से मारने की मिली धमकी आरोपी के तलाश में पोलिस

By Dinesh chourasiya

मृतक ने महादेव सट्टा से जुड़े लोगों को 10 लाख रुपए उधार दिए थे। - Dainik Bhaskar

रायपुर में एक बिजनेसमैन ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया है। कारोबारी ने महादेव सट्टा ऐप से जुड़े लोगों को 10 लाख रुपए उधार दिए थे, जब उसने इस पैसे को वापस मांगे तो सामने से उसे जान से मारने की बार-बार धमकी मिलने लगी। इससे परेशान होकर संदीप बग्गा ने आत्महत्या कर ली।

पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शंकर नगर सेक्टर-2 का है। फिलहाल सिविल लाइन पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर एक नीतेश मित्तल उर्फ गुप्ता के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

FIR के मुताबिक, संदीप बग्गा रायपुर के शंकर नगर सेक्टर 2 के रहने वाले थे। उन्होंने 9 मई को कीटनाशक पी लिया था। इसके बाद घर वालों ने उसे गंभीर हालत में रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

महादेव एप से जुड़े व्यक्ति को दिए थे 10 लाख उधार

सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि नीतेश मित्तल उर्फ गुप्ता को उसने 10 लाख रुपए उधार दिया था। नितेश महादेव सट्टा, लोटस बुक और रेड्डी ऐप का लंबा चौड़ा काम करता है। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो वह टाल-मटोल करने लगा।

संदीप बग्गा ने सुसाइड नोट लिखा।

जान से मारने की धमकी देने लगा

इन पैसों को लेकर मृतक को अलग-अलग नंबरों से फोन आने लगे। उसे जान से मारने की धमकी मिलने लगी, जिससे कारोबारी संदीप बग्गा ने मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हो गया। उसने कीटनाशक जहर पी लिया।

पुलिस कर रही छापेमारी

वहीं मामले को लेकर सिविल लाइन थाना प्रभारी रोहित मानेकर ने कहा कि जहर खाने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया है। फिलहाल सुसाइड नोट के आधार पर FIR दर्ज की गई है। पुलिस की टीम लगातार आरोपी के ठिकाने और घर पर छापेमारी कर रही है।

Related Articles

Back to top button