दुर्ग के शिवनाथ नदी में डूबने से युवक की मौत:NDRF की टीम ने कई घंटे बाद शव को खोजकर निकाला बाहर
By Dinesh chourasiya
दुर्ग जिले के शिवनाथ नदी में बने महमरा एनीकट में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। एक व्यक्ति ने जब युवक को डूबते देखा तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम की मदद से कई घंटे बाद शव को बाहर निकाल लिया।







एसडीआरएफ के प्रभारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि, उन्हें 112 से सूचना मिली थी कि एक युवक महमरा एनीकट में डूब गया है। उन्होंने तुरंत एक टीम को वहां रवाना किया। टीम जब वहां पहुंची तो लोगों की भीड़ लगी थी। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि, उसने युवक को डूबते हुए देखा है। जिसके बाद इसकी सूचना डायल 112 में दी थी।

एसडीआरएफ की टीम वोट और गोताखोर लेकर नदी में उतरी। कई घंटे खोजने और डीप डाइविंग लगाने के बाद शव का पता लगाया गया। शव को बाहर निकालने के बाद पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लिया। जिसकी पहचान भूपेंद्र यादव पिता माखन यादव (55 साल) निवासी राजीव नगर दुर्ग के रूप में हुई है।





हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
इसके बाद भूपेंद्र के परिजनों को बुलाया गया। परिजनों ने बताया कि, भूपेंद्र खुदकुशी नहीं कर सकता है। अब यह आत्महत्या, दुर्घटना या हत्या है, इसकी जांच दुर्ग पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए दुर्ग जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।




