Uncategorized

CG में एक साथ जीने मरने की कसम खाई  फिर फंदे पर लटकती मिली दोनो प्रेमी जोड़े की लाश 15 अप्रैल से  लापता थे युवक-युवती

By Dinesh chourasiya

 

गरियाबंद जिले के देवभोग से लापता प्रेमी जोड़े का शव ओडिशा के जंगल में एक ही फंदे पर लटका हुआ मिला है। प्रेमी जोड़ा 15 अप्रैल से लापता था। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मामला चंदाहांडी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के सीमावर्ती थाना चंदाहांडी क्षेत्र के कूहड़ी जंगल में युवक-युवती की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। दोनों एक ही फंदे पर पेड़ से लटके मिले। ये इलाका देवभोग के ऋषिझरन से महज ढाई किलोमीटर दूर है।

शव की पहचान कुम्हड़ी निवासी सुशील यादव (27) और मंधना निधि (18) के रूप में हुई है। दोनों के परिजनों ने चंदाहांडी पहुंचकर शव की शिनाख्त कर ली है। इधर युवक के पिता भुजबल ने हत्या की आशंका जताई है। पिता ने कहा कि डेड बॉडी और बाइक के बीच करीब 2 किलोमीटर की दूरी है।

जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए लोगों को शव के सड़ने की असहनीय बदबू आई। शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद कोई जंगली जानवर मर गया है, लेकिन जब उन्होंने पास जाकर देखा तो युवक और युवती को एक ही फंदे पर पेड़ से लटका हुआ पाया।

दरअसल देवभोग थाना क्षेत्र के साहसखोल इलाके के ग्रामीण ऋषिझरन इलाके में तेंदूपत्ता तोड़ने जाते हैं। बदबू आने पर ग्रामीणों ने 3 दिन पहले ही प्रेमी जोड़े की बॉडी और बाइक को देख लिया था, लेकिन डर के कारण वे केवल आपस में इसकी चर्चा कर रहे थे।

चर्चा देवभोग थाना प्रभारी गौतम गावड़े तक भी पहुंची। तब वे टीम के साथ 3 मई को सर्चिंग के लिए भी निकले, लेकिन छत्तीसगढ़ की सीमा पर कहीं भी लाश नहीं मिली। इसके बाद शुक्रवार शाम को देवभोग पुलिस ने ओडिशा की चंदाहांडी थाना पुलिस से संपर्क किया। शनिवार को ओडिशा पुलिस ने कूहड़ी के जंगल से शव और बाइक बरामद कर ली।

Related Articles

Back to top button