लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका….दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली कांग्रेस को कहा अलविदा भाजपा में हुए शामिल
By Dinesh chourasiya

लोकसभा चुनावों के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले अरविंदर सिंह लवली अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। वह आम आदमी पार्टी से गठबंधन को लेकर नाराज चल रहे थे। अरविंदर सिंह लवली के साथ कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। इनमें राजकुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज बसोया और अमित मलिक शामिल हैं।अरविंदर सिंह लवली शीला दीक्षित की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। उनको पिछले साल अगस्त में दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख के पद पर नियुक्त किया गया था।







केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में अरविंदर सिंह लवली भाजपा में शामिल हुए। लवली के साथ पूर्व कांग्रेस विधायक राज कुमार चौहान, नसीब सिंह और नीरज बसोया और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक भी भाजपा में शामिल हुए। कांग्रेस के योगानंद शास्त्री ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। वह दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके हैं। यह घटनाक्रम ऐसे वक्त में सामने आया है जब दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर छठे चरण के दौरान 25 मई को मतदान होना है।








