Uncategorized

भिलाई के कोहका में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा , शादी से वापस लौट रही स्कूटी सवार सास बहू को डंफर ने लिया चपेट में एक महिला की मौत

By Dinesh chourasiya

: भिलाई में आज दोपहर में कोहका में दर्दनाक हादसा हुआ जिनमे एक स्कूटी में सवार सास बहु को गलत दिशा से आ रही डंफर ने टक्कर मार दी | इस हादसे में 50 वर्षीय सास की मृत्यु हो गयी जबकि बहु की जान बच गयी |

जानकारी के मुताबिक केम्प -1 भिलाई के मदर टेरेसा नगर निवासी 50 वर्षीय महिला गणेशीया बाई यादव अपनी बहू किरण के साथ जुनवानी से किसी शादी समारोह से शिरकत कर वापस केम्प-1 मदर टेरेसा नगर लौट रहे थे |

इसी बीच कोहका क्षेत्र के फलकनुमा मस्जिद के पास गलत दिशा से आ रही डंपर ने स्कूटी को चपेट में ले लिया |इस घटना में महिला गणेशीया बाई यादव को गंभीर चोंटे आई और वह घायल अवस्था में वही पड़ी रही |

वहीं लोग मूक दर्शक बनकर विडियो बनाने में व्यस्त रहे किसी ने उन्हें तत्काल आसपास के किसी भी अस्पताल में ले जाना जरुरी नहीं समझा |

किसी ने कॉल करके 108 एंबुलेंस  को बुलाया फिर महिला को लाल बहादुर शास्त्री सुपेला अस्पताल ले जाया गया जहाँ उनकी मौत हो गयी | यदि उन्हें समय पर ईलाज मिल पाता तो शायद उनकी जान बच सकती थी ||

Related Articles

Back to top button