Uncategorized

भिलाई से लेकर दुर्ग तक शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च किया

By Dinesh chourasiya

कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारी को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने बैठक की।

इस दौरान मुख्य रूप से संभागायुक्त एसएन राठौर, आईजी राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी मौजूद थे। संभागायुक्त एसएन राठौर ने पुलिस और प्रशासन द्वारा चुनाव की अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की। इसके अलावा बैठक में आदर्श आचार संहिता का गंभीरतापूर्वक पालन करने, मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने, शांतिपूर्वक और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। बैठक के बाद जिला एवं पुलिस अधिकारियों और जवानों ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने फ्लैग मार्च निकाला। जो कलामंदिर से होते हुए ग्लोब चौक, सेक्टर-09 अस्पताल तिराहा, 32 बंगला तिराहा, व्हाई शेप ब्रिज से होते हुए दुर्ग क्षेत्र के मोहल्लों तक भी गया। इस अवसर पर एसपी जितेन्द्र शुक्ला, एडीएम अरविन्द एक्का, जिला पंचायत के सीईओ अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर योगिता देवांगन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बीके दुबे आदि मौजूद थे।

 

Related Articles

Back to top button