Uncategorized
कांग्रेस नेता भुवनेश साहू भाजपा में शामिल, सांसद ने दिलाई सदस्यता
By Dinesh chourasiya








कांग्रेस नेता भुवनेश साहू ने गुरुवार को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ली। उन्होंने प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन और सांसद विजय बघेल के समक्ष भाजपा की रीति-नीति से जुड़ने का निर्णय लिया। भुवनेश 16 साल से कांग्रेस में विभिन्न पदों में रह चुके हैं। साहू ने कहा कि कांग्रेस में चली तानाशाही की वजह से कांग्रेस खत्म हो रही है। आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे, पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, विधायक गजेंद्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, पूर्व अध्यक्ष शिव चंद्राकर, डॉ. राहुल गुलाटी, पिछड़ा वर्ग प्रदेश मंत्री तुलसी साहू सहित अन्य मौजूद थे।





