Uncategorized

दुर्ग में नशीली दवाओं की तस्करी, एमपी के जबलपुर से 3 आरोपी को दुर्ग पुलिस ने दबोचा भारी मात्रा में नशीली दवाएं जब्त

By Dinesh chourasiya

नशीली दवाओं के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार - Dainik Bhaskar

दुर्ग पुलिस ने नशीली दवाओं की काला बाजारी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मध्य प्रदेश के जबलपुर से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से पौने चार लाख रुपए से अधिक कीमत की नशीली दवाएं जब्त किया गया है।

दुर्ग सीएसपी चिराग जैन ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने पिछले महीने अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली दवाई विक्रय करने वाले एक आरोपी को पकड़ा था। जब पुलिस ने छानबीन शुरू की तो उन्हें जीवन रेखा परिसर दुर्ग में गोर्वधन प्रसाद बंछोर (47 साल) निवासी रिसाली।

अनीष उर्फ सोना राजपूत (22 साल) निवासी शंकर नगर दुर्ग, रूस्तम नेताम (25 साल) निवासी बघेरा दुर्ग के पास से प्रतिबंधित नशीली दवाई अल्प्राजीलम, proxiohm- spas (tramadol) जब्त किया। इन लोगों को पुलिस ने बिना बिल नशीली दवा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

चिराग जैन, सीएसपी दुर्ग
चिराग जैन, सीएसपी दुर्ग

पूछताछ में आरोपी गोर्वधन प्रसाद बंछौर ने बताया कि वो ये सभी नशीली दवाएं जबलपुर (मध्यप्रदेश) से आती है। सभी दवाओं को रायपुर निवासी अनिल माघवनी मंगवाकर देता है। पुलिस ने जब अनिल माधवनी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वो इन दवाओं को राजकुमार गंगवानी निवासी जबलपुर के माध्यम से मांगवाने की बात कही।

एसपी ने भेजी विशेष टीम

जैसे ही नशीली दवाओं का लिंक जबलपुर से पता चला दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने एक विशेष टीम का गठन किया और उसे जबलपुर भेजा। टीम सीधे जबलपुर पहुंची और वहां राजुकमार गंगवानी को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ शुरू की।

उसने बताया कि वो जबलपुर के द्वारिका नगर क्षेत्र में स्थित राधा स्वामी मेडिकल फर्म से दवाई लाकर अवैध रूप से बेचता है। जब अनिल माघवानी उसे दवा का आर्डर देता है, तो वो यहीं से प्रतिबंधित दवाई को दुर्ग के राकेश मेडिकल फर्म में सप्लाई करता है।

पौने चार लाख रुपए से अधिक की दवाएं जब्त

दुर्ग नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोतवाली निरीक्षक महेश ध्रुव, उनि नवीन राजपूत, सउनि किरेन्द्र सिंह और औषधि निरीक्षक पीके साहू की टीम ने जबलपुर निवासी राजकुमार गन्गवानी के बताए मुताबिक नशीली दवाई सप्लाई करने वाले लखन ओचानी के फर्म राधा स्वामी मेडिकल में छापेमारी की। वहां पर उन्हें भारी मात्रा में नशीली दवाएं अल्प्राजोलम, स्पास्मो मिली।

पूछताछ करने पर उसने बताया कि वो इन दवाओं को अपने साथी राजेश सोनी के पास से लाता है। पुलिस ने राजेश सोनी के घर में सर्चिंग की तो वहां से अल्प्राजोलम टेबलेट 1,39,800 नग, tramadol टेबलेट 8520 और यूफेनारफीनक इन्जेक्शन 1450 नग मिली। जब्त की गई दवाओं की कीमत 3 लाख 86 हजार 50 रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने इसके साथ ही मोबाईल, लैपटॉप और अन्य दस्तावेज भी जब्त किया है।

Related Articles

Back to top button