Uncategorized

भिलाई के चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिटल से भारी मात्रा में मादक पदार्थ एवं बोतलें जब्त होने की सूचना पर नोडल अधिकारी ने दिया नोटिस कहा – “तीन दिन के भीतर हास्पिटल मैनेजमेंट दे जवाब” आठ कर्मचारियों को भी शोकाज नोटिस

By Dinesh chourasiya

 

 

 

भिलाई । नेहरू नगर चौक स्थित चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल हॉरिस्टल को नोडल अधिकारी ने आज कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में उल्लेख है कि स्वास्थ्य विभाग को एक वायरल पत्र सोशल मिडिया के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई है, कि हास्पिटल की केजुअल्टी (ड्रेसिंग रूम) में भारी मात्रा में मादक पदार्थ एवं उनकी खाली बोतलें जब्त की गई हैं।‌चिकित्सकीय संस्थान में किया जा रहा उक्त कृत्य मरीजों के जनस्वास्थ्य के साथ गंभीर लापरवाही एवं खिलवाड़ है एवं नर्सिंग होम एक्ट-2013 के तहत दंडनीय अपराध है। इसलिए प्राप्त शिकायत की जांच हेतु 3 दिवस के भीतर अपना लिखित स्पष्ट दें अन्यथा नर्सिंग होम एक्ट के अध्याय तीन की कंडिका 12 (क) (1) के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। वहीं दूसरी तरफ चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल अस्पताल द्वारा इस शिकायत पर केजुअल्टी के आठ कर्मचारियों झग्गर देशमुख, ओमप्रकाश साहू, धनराज लहरे, राजू कोसरे, देवानंद देशमुख, धनेश्वर देशलहरे, चुन्नीलाल देशमुख, अमरदास भारती को शोकाज नोटिस जारी कर वस्तुस्थिति स्पष्ट करने निर्देशित किया गया

Related Articles

Back to top button