Aradhna news BalodBalodUncategorizedvideo खबरअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़राज्य
Trending

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पुराना टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी का किया अवलोकन

‘हर घर तिरंगा’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस’ की थीम पर लगी प्रदर्शनी, बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग

अविनाश साहू संवादाता (पत्रकार)

बालोद, 14 अगस्त 2026। जिला मुख्यालय बालोद के नगर पालिका कार्यालय परिसर स्थित पुराना टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी का शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आज अवलोकन किया। मंत्री श्री यादव ने फीता काटकर प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ भी किया।

‘हर घर तिरंगा, वंदे मातरम् एवं भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस’ की थीम पर आधारित इस विशेष प्रदर्शनी में देश की आजादी, राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रभक्ति और भारत विभाजन से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक एवं विद्यार्थी पहुंच रहे हैं।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न छायाचित्रों का अवलोकन किया तथा स्वतंत्रता संग्राम और देश के इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों की जानकारी ली। उन्होंने इस प्रकार की प्रदर्शनी को नई पीढ़ी को देश के इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन से परिचित कराने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

मंत्री श्री यादव एवं अन्य अतिथियों ने प्रदर्शनी परिसर में बनाए गए सेल्फी जोन में पहुंचकर सेल्फी भी ली और इस महत्वपूर्ण अवसर को यादगार बनाया। वहीं शिक्षा मंत्री ने स्कूली सेवा प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी, पूर्व विधायक श्री प्रीतम साहू, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण, वनमंडलाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, श्री अजय किशोर लकरा, श्री नूतन कंवर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकांत गवर्ना, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर एवं श्री आशीष पेंद्रो सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जनसंपर्क अधिकारी श्री चंद्रेश ठाकुर एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव सहित सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान जिला जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button