Uncategorized
CG में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण:सीएम का ऐलान- 500 करोड़ का AI मिशन मंजूर, कॉमनवेल्थ में सिल्वर जीतने वाली ज्ञानेश्वरी DSP बनेंगी
By Dinesh chourasiya
आज देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ध्वजारोहण किया। सीएम साय ने संबोधन में बड़े ऐलान करते हुए शिक्षक भर्ती, कॉमनवेल्थ में सिल्वर जीतने वाली ज्ञानेश्वरी यादव को DSP बनाने और छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ के AI मिशन की घोषणा की है।







समारोह में 17 टोलियों ने सलामी दी। इस बार BSF, CRPF, ITBP, CISF और SSB की टुकड़ियों के साथ बिहार पुलिस भी परेड में शामिल रही।






रायपुर में आयुक्त रजत बंसल ने जनसंपर्क संचालनालय में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।





