Uncategorized

बालोद SDOP विनय साहू को 2 राष्ट्रपति वीरता पदक:नारायणपुर में नक्सल ऑपरेशन के दौरान अदम्य साहस के लिए मिला सम्मान

By Dinesh chourasiya

बालोद। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले बालोद के पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (SDOP) विनय कुमार साहू को दो राष्ट्रपति वीरता पदक (PMG) से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान नारायणपुर जिले में उप पुलिस अधीक्षक DRG और नक्सल अभियान प्रभारी के रूप में नक्सल विरोधी अभियानों में अदम्य साहस और शौर्य का प्रदर्शन करने के लिए दिया गया है।

विनय कुमार साहू ने वर्ष 2022 से 2025 तक नारायणपुर जिले में DSP DRG और नक्सल अभियान प्रभारी के रूप में सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने नक्सल प्रभावित इलाकों में चलाए गए कई अभियानों में पुलिस बल का नेतृत्व किया और ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दो अलग-अलग अभियानों के लिए मिला वीरता पदक

अधिकारियों के मुताबिक, विनय साहू को दो अलग-अलग नक्सल विरोधी अभियानों में असाधारण साहस और वीरता दिखाने के लिए राष्ट्रपति वीरता पदक के लिए चुना गया। उनके साहस, नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया है।

फिलहाल बालोद में SDOP हैं विनय साहू

विनय कुमार साहू वर्तमान में बालोद में SDOP के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। राष्ट्रपति वीरता पदक पुलिस और सुरक्षा बलों के उन अधिकारियों एवं जवानों को दिया जाता है, जिन्होंने ड्यूटी के दौरान असाधारण साहस, वीरता और कर्तव्यपरायणता का प्रदर्शन किया हो।

Related Articles

Back to top button