Uncategorized

सांसद विजय बघेल ने बेमेतरा में किया ध्वजारोहण:परेड की ली सलामी, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बेसिक स्कूल मैदान में समारोह

By Dinesh chourasiya

बेमेतरा में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित बेसिक स्कूल मैदान में मुख्य समारोह आयोजित किया गया। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली।

मुख्य अतिथि सांसद बघेल ने परेड का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया।

समारोह के मुख्य मंच पर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगई, पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल, बेमेतरा विधायक दीपेश साहू सहित जिले के अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

बड़ी संख्या में नगरवासी भी इस समारोह में शामिल हुए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरा बेसिक स्कूल मैदान देशभक्ति के माहौल में डूबा रहा

Related Articles

Back to top button