Uncategorized

भिलाई दुर्ग में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर दुर्ग पुलिस के कड़े तेवर : ऑटो चालकों को अच्छा व्यवहार करने, निर्धारित शुल्क लेने की नसीहत; SP बोले- नशा और बदमाशी थोड़ा भी बर्दाश्त नहीं कि जाएगी 

By Dinesh chourasiya

भिलाई दुर्ग में ट्रैफिक व्यव

दुर्ग जिले की यातायात व्यवस्था को लेकर एसपी जितेंद्र शुक्ला बेहद गंभीर हैं। जिले की यातायात व्यवस्था को सरल, सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए उनके निर्देश पर ऑटो ड्राइवरों की बैठक ली गई। बैठक में ट्रैफिक टीआई बीआर धीरहे और चंद्रकांत कोसारिया ने ऑटो चालकों को ट्रैफिक रूल्स की जानकारी दी।

एसपी ने ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर और सतानंद विंध्यराज को निर्देश दिए थे कि वे ऑटो चालकों की मीटिंग लेकर उन्हें नियम-कानूनों की जानकारी दें। इसी कड़ी में मंगलवार को घड़ी चौक सुपेला, पावर हाउस चौक, नेहरू नगर चौक, पटेल चौक और मालवीय नगर चौक पर ऑटो चालकों की मीटिंग लेकर उनसे निर्धारित शुल्क लेने, लोगों से अच्छा व्यवहार करने और नशाखोरी नहीं करने को लेकर समझाया गया।

एसपी जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर ऑटो चालकों की मीटिंग ली गई।

चौक-चौराहों पर अधिकतर ऑटो बेतरतीब खड़े रहते हैं, इसे लेकर भी ट्रैफिक टीआई ने ऑटो चालकों को समझाया। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे पर बने ओवरब्रिज पर कोई भी ऑटो ड्राइवर अपनी गाड़ी नहीं चलाए। साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था बनाए रखने में अपना सहयोग दें।

निर्धारित शुल्क लें, मधुर व्यवहार करें

ट्रैफिक थाना प्रभारी बीआर धीरहे ने कहा कि अगर दूसरे जिले से कोई व्यक्ति बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन पर पहुंचता है, तो वो सबसे पहले ऑटो चालकों के पास ही आता है। इसलिए आप उनसे मधुर व्यवहार करें और निर्धारित शुल्क ही लें। स्टैंड पर अपनी गाड़ियों को कतार में खड़ा करें, इससे आने वाले लोगों के मन में जिले को लेकर एक अच्छी छवि बनती है।

वर्दी और नशे को लेकर भी समझाइश

ऑटो चालकों को व्यक्तिगत छवि के साथ-साथ यातायात नियमों जैसे बिना वर्दी वाहन न चलाने, शराब या कोई भी नशा करके गाड़ी नहीं चलाने, नाबालिग को गाड़ी नहीं चलाने देने, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठाने, ऑटो के दस्तावेज को दुरुस्त रखने, निर्धारित पार्किंग/स्थान पर ही वाहन खड़ा करने, किसी चौक पर सवारी उतारने-चढ़ाने का काम नहीं करने, चौक के पहले या बाद में सवारी को उतारने, तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन नहीं चलाने को लेकर समझाइश दी गई।

जो ऑटो चालक मीटिंग में उपस्थित नहीं रहे, उन सभी तक निर्देशों को पहुंचाने के लिए कहा गया। वहीं दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने भी कहा है कि किसी भी तरह का नशा या बदमाशी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोई भी नियम तोड़ने या निर्देशों का पालन नहीं करने पर ऑटो चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button