Uncategorized

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन आज से..

By Dinesh chourasiya

रायपुर  :  लोकसभा चुनाव-2024 के पहले चरण के लिए 20 मार्च को अधिसूचना जारी होगी। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को मतदान होगा। पहले चरण में नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 मार्च निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 मार्च को होगी।

नाम वापसी की आखिरी तारीख 30 मार्च तक रखी गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि बस्तर लोकसभा क्षेत्र में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है

बस्तर लोकसभा क्षेत्र में चार सहायक मतदान केंद्र सहित कुल 1,961 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र शासकीय अवकाश दिवस को छोड़कर कार्यालयीन दिनों में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक दाखिल कर सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button