
Uncategorized
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कोहराम जारी धमतरी जिले में : पुल से बाइक टकराई नहर में गिरे तीन युवक, तीनों की मौत
By Dinesh chourasiya
मिली जानकारी के अनुसार सांकरा की तरफ से आ रहे बाइक सवार तीन युवकों की बाइक पुल के किनारे से टकरा गई, जिसके बाद तीनों नहर में जा गिरे. इस हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही सिहावा थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे.

फिलहाल बाइक सवार मृतक युवकों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है. पुलिस मृतकों की पतासाजी में जुट गई है. बताया जा रहा है कि तीनों मजदूर हैं और कोलकाता के रहने वाले हैं, जो हाई टेंशन बिजली के काम से बोडरा के जंगलों में कार्यरत थे. ये तीनों बोडरा से मोटरसाइकिल मांग कर सांकरा गए हुए थे. इसी दौरान यह हादसा हो गया.











