Uncategorized

छत्तीसगढ़ में सविंदा स्वास्थ्यकर्मियों को मिलेगा 27% वेतन वृद्धि:मंत्री ने NHM संघ के ज्ञापन पर दिया आश्वासन, तमिलनाडु की तरह नियमितीकरण पर भी विचार

By Dinesh chourasiya

NHM कर्मचारी संघ की महिला पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल से मुलाकात की। - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ में सविंदा में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों को 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि मिलने वाला है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने NHM संघ के ज्ञापन पर आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार अपने वादों पर कायम है। इसके अलावा नियमतिकरण की बात पर भी उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए पूरी रिपोर्ट सौंपने की बात की है।

दरअसल 14 मार्च को छत्तीसगढ़ प्रदेश NHM कर्मचारी संघ की महिला पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल से मुलाकात की। उन्होंने 18 सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन पर मंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कर्मचारियों को 27 फ़ीसदी वेतन वृद्धि का लाभ जल्द मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने कर्मचारियों के नियमतिकरण की मांग पर NHM के अधिकारियों को आसपास के राज्यों में नियमतिकरण का अध्ययन कर जल्द रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है।

इस दौरान मौजूद NHM संघ की महिला पदाधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि तमिलनाडु और मणिपुर में एन.एच.एम. संविदा कर्मियों का नियमितीकरण किया गया है। मंत्री का आश्वासन मिलने के बाद संघ के पदाधिकारियों ने संतोष जाहिर किया है।

Related Articles

Back to top button