Uncategorized

कांग्रेस को झटके पर झटका! भिलाई में कांग्रेस नेता जालंधर सिंह भाजपा में शामिल  मौजूदा वक्त में जोन 3 के अध्यक्ष एवम पार्षद भी है

By Dinesh chourasiya

 

 

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जोन 3 के अध्यक्ष जालंधर सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। जालंधर सिंह निगम में पार्षद भी हैं। सांसद विजय बघेल और जिला अध्यक्ष ने जालंधर सिंह को भाजपा में प्रवेश कराया है।

लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी में घमासान मचा हुआ है। कुछ ही दिन पहले कांग्रेस की शहर महिला जिला अध्यक्ष सरला तिवारी ने इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन कर लिया था। वहीं बुधवार को 2 कांग्रेसी महिला पार्षदों ने भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक को कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इन दोनों ही महिला पार्षदों ने कांग्रेस जिला शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य पर उन्हें अपमानित करने और धमकी देने का आरोप लगाया था। जिससे हताश होकर कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा देना बताया था।

इधर दिल्ली में कांग्रेस से निलंबित सांसद और पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर आज दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गई हैं। परनीत कौर पंजाब के पटियाला से सांसद हैं।

इससे पहले वो कांग्रेस पार्टी से सांसद थीं, उन्होंने बीजेपी की सदस्यता लेते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हम उससे जुड़ें, जो हमारे बच्चों का बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने में सक्षम हैं। उनकी नीतियों और कार्यो को देखते हुए मैंने ऐसा फैसला किया है। परनीत कौर ने कहा कि मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए काम किया है। मुझे विश्वास है कि नरेंद्र मोदी एकमात्र व्यक्ति हैं, जिनकी देख-रेख में हमारे बच्चे सुरक्षित और समृद्ध होंगे।

 

 

Related Articles

Back to top button