Uncategorized

भिलाई के छावनी चौक स्थित ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग:लाखों का नुकसान,

By Dinesh chourasiya

आग से दुकान बुरी तरह जली। - Dainik Bhaskar

भिलाई के छावनी चौक स्थित एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में मंगलवार शाम अचानक आग लग गई। आग काफी तेजी से फैली, लेकिन समय पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर इसे बढ़ने से रोक लिया। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।

अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, उन्हें मंगलवार शाम 7 बजे सूचना मिली कि छावनी चौक स्थित विशाल केसरी की ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों को वहां के लिए रवाना किया गया।

तब तक दुकान मालिक और आसपास के लोग आग को बुझाने में जुटे थे। इसके बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने बड़ी मशक्कत से दो घंटे के अंदर आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझी, ऑटो पार्ट्स की दुकान का काफी सामान जल गया था। इससे दुकान संचालक को काफी नुकसान उठाना पड़ा। इस दौरान जामुल थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।

दूसरी दुकानों में आग फैलने से रोका गया

जिस दुकान में आग लगी थी, उससे लगी हुई कई और दुकानें भी हैं। ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग तेजी से बढ़ने के चलते यह आशंका थी कि कहीं ये दूसरी दुकानों तक भी ना पहुंच जाए, लेकिन इस पर समय रहते काबू पा लिया गया। आग क्यों लगी, इसका कारण नहीं पता चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button