Uncategorized

By Dinesh chourasiya

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विगत माह फरवरी में 3195 दो पहिया वाहन चालको पर बिना हेलमेट की धाराओ के तहत कार्यवाही की गई।

🔸 _*कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा 01 फरवरी से नेशनल हाईवे एवं सेट्रल एवेन्यू मार्ग में हेलमेट अनिवार्य किया गया था।*_

🔸 _*हेलमेट की इस अभियान कार्यवाही से अधिकांश वाहन चालक अब हेलमेट धारण कर वाहन चला रहे है।*_

🔸 _*दुर्ग पुलिस के इस अभियान में समाजिक संस्था के कार्यकर्ता, विभिन्न कॉलोनी के रहवासी एवं समाजिक कार्यकर्ता जुडकर लोगो में यातायात नियमो के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास कर रहे है।*_

🔸 _*यह अभियान जब तक 100 प्रतिशत लोग दो पहिया वाहन चालन के दौरान हेलमेट धारण नहीं करते है तब तक निरंतर जारी रहेगा।*_

*पुलिस अधीक्षक, दुर्ग श्री जितेन्द्र शुक्ला,* के निर्देश एवं *उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री सतीष ठाकुर,* नेतृत्व में नेशनल हाईवे एवं सेन्ट्रल एवेन्यू मार्ग पर बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वाले पर अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही के दौरान विगत माह फरवरी में *कुल-3195* वाहन चालको के उपर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत बिना हेलमेट की धारा पर कार्यवाही की गई यातायात पुलिस की इस हेलमेट पर सख्ती के फलस्वरूप अब अधिकांश वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग करने लगे है साथ ही यातायात पुलिस की इस मुहीम में बहुत से समाजिक संस्थाएं एवं समाजिक कार्यकर्ता, कॉलोनी के रहवासी भी बढचढ के हिस्सा ले रहे है और बिना हेलमेट वाहन चालको को हेलमेट के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहे है।
किसी सडक दुर्घटना के दौरान दो पहिया वाहन चालक की आकस्मिक मृत्यु हेलमेट नहीं पहनने से सर में लगने वाले गंभीर चोट की वजह से होना पाया गया है इस आकस्मिक मृत्यु को रोकने के लिए एवं दो पहिया वाहन चालको को हेलमेट के प्रति जागरूक करने यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विगत 01 फरवरी से हेलमेट की कार्यवाही के साथ साथ जागरूकता कार्यक्रम भी किये जा रहे है। यह अभियान जब तक 100 प्रतिशत लोग दो पहिया वाहन चालन के दौरान हेलमेट धारण नहीं करते है तब तक निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button