Uncategorized

लोकसभा चुनाव से पहले जनता को जोर का झटका, आज 25 रुपए महंगा हो गया LPG गैस सिलेंडर

By Dinesh chourasiya

 

नई दिल्ली  आगामी दिनों में पूरे देश में लोकसभा चुनाव होना है और आम जनता को उम्मीद है कि चुनाव से पहले सरकार जनता को महंगाई से थोड़ी राहत दे सकती है। लेकिन इसके ठीक उलट सरकार ने 1 मार्च यानि आज जनता को जोर का झटका दिया है। जी हां ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गैस के दाम में 25 रुपए की बढ़ोतरी की है। गैस के बढ़े हुए दाम आज से ही लागू कर दिए गए हैं। बता दें कि बढ़े हुए दाम सिर्फ कॉमर्शियल सिलेंडर पर लागू होंगे।

मिली जानकारी के अनुसार ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक मार्च से कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 25.50 रुपए की बढ़ोतरी की है। दाम बढ़ने के बाद कॉमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 1769.50 रुपए की जगह 1795 में मिलेगा। कोलकाता में यह सिलेंडर 1887 रुपए की जगह अब 1911 का हो गया है। मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट अब 1749 और चेन्नई में 1960 रुपए का हो गया है

वहीं, घरेलू गैस के दाम में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। यानि घरेलू गैस दिल्ली में 903 रुपए है तो कोलकाता में 929 रुपए। आज एक फरवरी को मुंबई में 902.50 रुपए और चेन्नई में 918.50 रुपए है। बता दें आखिरी बार घरेलू सिलेंडर के दाम 30 अगस्त 2023 को बदले थे। एक मार्च 2023 को एलपीजी के रेट दिल्ली में 1103 रुपए प्रति सिलेंडर थे। इसके बाद एक ही बार में 200 रुपए सस्ता कर दिया गया।

 

 

Related Articles

Back to top button