Uncategorized

भिलाई में सुने मकान से सोने-चांदी के जेवरात चोरी बाउंड्रीवाल कूदकर चोरों ने दिया वारदात को  अंजाम, शादी समारोह में गया था परिवार

By Dinesh chourasiya

दुर्ग में सुने मकान से सोने-चांदी के जेवरात चोरी। - Dainik Bhaskar

भिलाई के  स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के कोहका में सुने मकान में चोरी की घटना हुई है। अज्ञात चोर घर की बाउंड्रीवाल फांदकर अंदर घुसे। लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर और अन्य सामान पार कर दिया। पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, साकेत नगर कोहका निवासी डॉ. गार्गी शंकर वर्मा शनिवार की रात परिवार के साथ शादी समारोह में गए थे। शिवनाथ नदी तट पर स्थित एक होटल से रात करीब 4 बजे घर लौटे। जब घर का दरवाजा खोलकर भीतर गए, तो हाल का सारा सामान बिखरा हुआ था।

सोने-चांदी के देवरात और चश्मा चोरी

कमरे की आलमारी भी खुली हुई थी। उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर और एक चश्मा गायब था। जेवर की कीमत करीब साढ़े 4 लाख रुपए आंकी गई है। इस वारदात को अंजाम देने के लिए चोर दो रॉड लेकर पहुंचे थे। जिसे घर में ही छोड़कर भाग गए।

Related Articles

Back to top button