Uncategorized

भिलाई के खुर्सीपार शुभम हत्याकांड के मुख्य आरोपी सेवक राम निषाद की दुर्ग जेल में मौत

By Dinesh chourasiya

भिलाई के खुर्सीपार में हुए शुभम हत्याकांड के मुख्य आरोपी सेवक राम निषाद की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सेवक की मौत हार्ट अटैक से हुई है। जेल में बंद आरोपी का टीवी का इलाज चल रहा था। मिली जानकारी के अनुसार 8 मार्च 2023 को खुर्सीपार में शुभम राजपूत नामक युवक की हत्या के आरोप में सेवक राम निषाद जेल में बंद था। उसे कान के टीबी की शिकायत थी। जिसका उपचार भी जेल अस्पताल में ही चल रहा था। तभी 21 फरवरी की सुबह करीब 8.30 बजे अचानक सीने में दर्द उठा था।

Related Articles

Back to top button