देश-विदेश

रामबन में भयानक लैंडस्लाइड, जेसीबी ऑपरेटर की मौत, VIDEO में चिल्लाते दिखे लोग

श्रीनगर : श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर मंगलवार को भूस्खलन में एक जेसीबी ऑपरेटर की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि राजमार्ग के सीरी रामबन इलाके में भूस्खलन की चपेट में एक जेसीबी और एक निजी कार आ गई। इस घटना में सुरजीत सिंह नाम के जेसीबी चालक की मौत हो गई। जबकि भूस्खलन के मलबे की चपेट में आई एक निजी कार में सवार छह लोगों को बचा लिया गया है।

इस लैंडस्लाइड के कई वीडियो भी सामने आए हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं। इन वीडियो में लैंडस्लाइड के आते ही लोगों के चीखने चिल्लाने का आवाज भी सुनी जा सकती है। ये लैंडस्लाइड रामबन के सेरी में हुआ है। कुछ वीडियो कई गाड़ियों सड़कों पर गिरती भी नजर दिखाई दी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक लैंडस्लाइड के चलते एक गाड़ी चिनाब नदी में गिर गई जिसमें एक शख्स की मौत हो गई। बचाव अभियान लगातार जारी है।

देखें VIDEO-

अधिकारियों ने कहा कि घायलों की पहचान मोहम्मद ताज, रुबीना बेगम, सकिना बेगम, अब्दुल हमीद, सलमा बीबी और मोहम्मद आमिर के रूप में हुई है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सभी राजौरी जिले के मूंगलू गांव के निवासी हैं। भूस्खलन की वजह से राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button